एमडीयू रोहतक की परीक्षाओं का एलान - यहाँ दूर करें अपना भ्रम



एमडीयू रोहतक की परीक्षाओं का एलान - यहाँ दूर करें अपना भ्रम 

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा जून माह में विभिन्न कोर्सों की परीक्षाओं का एलान किया गया है। रोहतक स्थित इस विश्वविद्यालय के छात्रों को परीक्षा से जुड़ी कई भ्रामक जानकारी होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण हम उन सभी सवालों का जबाब लेकर आये हैं जिसका इंतजार अक्सर छात्रो को रहता है।

सबसे महत्वपूर्ण है कि छात्रों को पता होना चाहिए कि परीक्षाओं को लेकर विश्विद्यालय क्या आदेश जारी कर रहा है। फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा जारी आदेश अनुसार 15 जून तक सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय बंद रहेंगे यानि कोई भी फिजिकल गतिविधि नही होगी

एमडीयु रोहतक ने 04 जून को एक प्रेस नोट जारी किया जिसमें विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि पीजी कोर्स की परीक्षाएं 16 जून से प्रारम्भ होंगी। इसमें निम्न कोर्स शामिल हैं। अधिकारिक नोटिस के लिए क्लिक करें 

  • M.A, M.Sc, M.Com – 1st sem (Full/Re-Appear/Improvement)
  • M.Tech, M.Arch, M.Planning – 1st sem (Full/Re-Appear)
  • M.Pharma, LLM, MHMCT, MTTM, M.Lib.I.Sc – 1st sem (Full/Re-Appear)
  • MBA all stream – 1st sem (Full/Re-Appear)
  • MCA 3rd year 5th sem (Open elective)
  • MCA 3rd year and 2nd year – 1st sem (Full/Re) & 3rd sem (regular)
  • PG 5 year integrated Course (English, Economics, Commerce, Public Administration & Mathmatics) – 1st sem (Full/Re-Appear/Improvement)
  • M.F.A 6 year integrated Course – 1st sem (Full/Re-Appear/Improvement))
  • English 5 year integrated Course – 7th sem (Full/Re-Appear/Improvement))
  • M.Phil (All courses) – 2nd sem (Full/Re-Appear)
  • All PG Diplomas/Certificate Courses – 1st sem (Full/Re-Appear)

 

यह पता होना चाहिए कि ये सभी परीक्षाएं ओड सेमेस्टर की हैं जोकि कोरोना के कारण बदले एकेडमिक कैलेंडर में मार्च – अप्रैल में होनी चाहिए थी लेकिन विश्वविद्यालय तब इन परीक्षाओं को नही करा सका और बाद में लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं को और आगे टालना पड़ा। हालाँकि पीजी कोर्स के दुसरे और चौथे सेमेस्टर की पढाई शुरू हो चुकी है। ये परीक्षाएं वर्णनात्मक तरीके से ( Descriptive Mode ) में ऑनलाइन ली जायेंगी।

इसके साथ ही 09 जून को एक और नोटिस जारी करके विश्वविद्यालय ने उन सभी परीक्षाओं के होने की तिथि घोषित कर दी जोकि मार्च-अप्रैल में हुई थी लेकिन कोरोना के कारण बीच में ही रोकनी पड़ी थी। इन परीक्षाओं में अंडर ग्रेजुएशन के सभी वो कोर्स शामिल हैं जिनकी परीक्षा ओड सेमेस्टर के समय होनी थी।



अधिकारिक नोटिस के लिए क्लिक करें

 उक्त जानकरी से कई भ्रम दूर होते हैं कि आखिर किन कोर्स की परीक्षाएं जून में होंगी। इसके साथ ही कुछ सवाल हैं जिनका उत्तर आगे दिया गया है।

प्रश्न : मैं पीजी कोर्स के 2nd सेमेस्टर में हूँ, लेकिन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नही हुई हैं। वो कब होंगी?

उत्तर : सभी पीजी कोर्स की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होंगी

प्रश्न : मुझे मार्च में 5 सेमेस्टर की परीक्षा देनी थी लेकिन पूरी नही हुई। बाकि बची परीक्षा कब होंगी?

उत्तर : मार्च-अप्रैल में बाकि बची परीक्षाएं भी 16 जून से होंगी।

प्रश्न : मैं अब B.Sc 6th सेमेस्टर में हूँ। मेरी परीक्षा कब होगी?

उत्तर : इवन सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त में शुरू होंगी।

प्रश्न : मेरी बीए 4th  सेमेस्टर में रीअपियर है। मुझे रीअपियर फॉर्म कब भरना है और परीक्षा कब होगी?

उत्तर : आपकी परीक्षा इवन सेमेस्टर के समय यानि जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त में होगी। आपकी रीअपियर फॉर्म अभी भरे जा रहे हैं। 15 जून तक 500 रूपये लेट फीस और 22 जून तक 1000 रूपये लेट फीस के साथ आप फॉर्म भर सकते हैं।

प्रश्न : मेरा अभी रिजल्ट नही आया है लेकिन रीअपियर फॉर्म भरे जा रहे हैं। मैं क्या करूं?

उत्तर : जिस कोर्स का रिजल्ट नही आया है और उन्हें इवन सेमेस्टर में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलना है, वो सभी रिजल्ट आने का इंतजार करें। रिजल्ट आने के बाद रीअपीयर फॉर्म भरने की छुट मिलेगी।

 

अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेन्ट में पूछ सकते हैं।             


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ